आयुर्वेद ( Ayurved) Ayurveda- आयुर्वेद हमारे ऋषि मुनियों द्वारा दी गयी बहुमूल्य धरोहर है जिसकी विशेषताओं व उपयोगिता का वर्णन किसी भी लेख या शब्दों में करना बहुत ही मुश्किल है ! आयुर्वेदा (Ayurveda) का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है और आज भी यह इलाज़ पद्द्ति सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है, आज भारत ही नही बहुत से विदेशी वैज्ञानिक भी आयुर्वेद के आधार व इसके मूल सीधांतों का अध्ययन करके बहुत ही अचंभित हो जाते है व वैज्ञानिक रूप से आयुर्वेदा की उपयोगिता को मान्यता प्रदान करतें है ! आयुर्वेद क्या है? – What is Ayurveda ? Ayurveda- आयुर्वेदा शब्द दो शब्दों के मेल- आयुष्+वेद से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- ”जीवन विज्ञान’ – “साइन्स ऑफ लाइफ” आयुर्वेदा सिर्फ़ रोगों के इलाज़ तक ही सिमित नहीं है बल्कि यह रह्न- सहन , जीवन मूल्यों, स्वस्थ जीवन जीने व निरोगी रहने का सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करता है| आयुर्वेद का इतिहास – History of Ayurveda इतिहासकारों के अनुसार दुनिया की प्राचीनतम पुस्तक ऋग्वेद है । अलग – अलग विद्वानों के अनुसार इसका निर्माण काल ईसा के 3 हजार से 50 हजार वर्ष पूर्